शिक्षक लॉक डाउनलोड मे

 शिक्षक लॉक डाउनलोड  मे



शिक्षक हैं हम शिक्षा का मूल्य सब को सिखाते हैं

इसीलिए लॉक डाउनलोड भी कहा हम रुक पाते हैं

सुबह झाड़ू पोछा  कर कट करके

 फिर टीचर बन जाते हैं

स्क्रीन पर तो  सब चमकते नजर आते हैं ।


शिक्षक हैं हम लॉक डाउन में भी कहां टिक पाते हैं ।

छुट्टी छुट्टी कहते थे पर अब ना कहेंगे दोबारा 

 इस लॉकडाउन ने  तो मन भर दिया सारा ।

घरवाले कहते हैं पकवान बनाओ

जल्दी से कुछ स्पेशल खिलाओ

पर उनको यह बात कौन समझाए

स्कूल से कितना काम है आई

शिक्षक है हम विज्ञान की ज्योत जलाते हैं खुद को और दूसरों को सुरक्षित चाहते हैं

बस इसीलिए ऑनलाइन   आकर पढ़ाते हैं ।

शिक्षक हैं हम शिक्षा का मूल्य सब को सिखाते है।

 इसी बात की खुशी  मनाते हैं

अब तो बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स भी पढ़ने आते हैं ।

चलो मिलकर नया इतिहास बनाते है।

भारत के वासी हैं हम भारत की शान बढ़ाते हैं आओ मिलकर हिम्मत से कोरोना को हराते है ।


दीप्ति चोपड़ा

Comments

Popular posts from this blog

EXPLORING THE WORLD FROM MY CLASSROOM